यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 7 सितंबर 2017

Cornpakora \भुट्टे का पकोड़ा #sweetcornpakora #pakorarecipe #

                                                           CORN PAKORA\भुट्टे का पकोड़ा 

सामग्री :
भुट्टा का दाना -१कप
चना दाल १ घंटे फुलाया  हुआ -१कप
हरी मिर्च -२
लहसुन -७\८ कलियाँ
हरे धनिये की पत्ती थोड़ी सी बारीक कटी हुई
नमक १\२छोटा चम्मच
तलने के लिए तेल
बनाने का तरीका :-
भुट्टे के दाने को और चना के दाल को पीस लेना है | लहसुन हरी मिर्च को भी दरदरी पीस  कर चना दाल और भुट्टे के पेस्ट मे मिला देना है साथ ही नमक हरे धनिये की पत्ती को भी मिला लेगें | अब एक कढ़ाई मे तेल गरम कर पकोड़े को अपने मनपसंद आकर देकर आंच को मीडियम रख कर तल लेंगे | हरे धनिये की चटनी के साथ पकोड़े को सर्व करेगें | तो लिजिये तैयार है गरमा गरम भुट्टे का पकोड़े |


पसंद आये तो कमेंट जरूर डाले| धन्यवाद |




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें