यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 7 सितंबर 2017

चना और मुंग का अंकुरण इस तरह से तैयार करें #sproutgrain #redandgreengramsprout

                                                 चना और मुंग का  अंकुरण इस तरह से तैयार करें 
चना ,मुंग या किसी भी अन्न का अंकुरण बहुत ही फायदेमंद होती हैं |
इसे तैयार करना भी बहुत ही आसान है |जिस भी अन्न को अंकुरित करना है उसे सबसे पहले धोकर फुला लेना है| फूलने मे करीब ७ से ८ घंटे लग जाते है |
 
अब उसके पानी हटाकर उसे या तो किसी जाली से धक् देना है या कपड़े मे बांध कर लटका देना है क्यूंकि अंकुरित करने के लिए अन्न मे हवा आनी जानी चाहिए | मुंग तो बहुत ही जल्दी २४ घंटे के अंदर ही अंकुरित हो जाती है सभी अन्न के अंकुरण का समय अलग अलग होता है |चना को करीब ४८घंटे लग जाती है | 
तो बस इसी तरह से अंकुरण तैयार की जाती है | अब इस अंकुरण मे बारीक़ कटा प्याज,हरी मिर्च ,नीबू ,अनार के दाने ,खीरा  वगैरह डालकर मज़ेदार स्प्राउट चाट बना कर खाया जाता है | चना को हल्का सा उबालकर खाने मे और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है | 
पसंद आये तो कमैंट्स जरूर डाले | धन्यवाद | 












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें