कच्चा पपीता का स्वादिष्ट हलवा
Papaya halwa
सामग्री :-
कच्चा पपीता -५००ग्राम
मावा -४बड़े चम्मच
चीनी -५० ग्राम
हरी इलाइची का पाउडर -१\४ चम्मच
घी- ४\५ बड़े चम्मच
सूखे मेवेअगर इच्छा हो तो अपने मन के अनुसार
बनाने का तरीका :-
सबसे पहले पपीता को अच्छी तरह धोकर छीलकर उसे बारीक़ टुकड़ों मे काट लेना है और एक बर्तन मे ६-७ कप पानी डाल कर स्टोव पर उबालकर पका लेना है |
पकने के बाद उसके पानी को छान लेना है|
अब एक कढ़ाई मे घी गरम कर उसमे पके पपीते को डालकर
खूब अच्छी तरह पानी सूखने तक भुन लेना है|
लगे तब उसमे मावा ,चीनी और इलाइची का पाउडर मिला देना है |
अच्छी तरह सभी चीजों को मिलकर थोड़ा भून लेना है
तो बस तैयार हो जाता है पपीता का स्वादिष्ट हलवा |
अब अगर सूखे मेवे डालना हो तो एक कलछुल मे एक चम्मच घी गरम कर
उसमे अपने मनपसंद सूखे मेवे को काट कर हल्का भून लेगें और हलवा मे मिला देगें |
तो लीजिये तैयार है कच्चे पपीते का स्वादिष्ट हलवा |
आप इसके वीडियो इस निचे दिए लिंक पर देख सकते है |