यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 19 जनवरी 2017
गुरुवार, 12 जनवरी 2017
शुक्रवार, 16 सितंबर 2016
Chatpata chana fry
चाटपटा फ्राइड चना दाल
सामग्री :-चना दाल एक बड़ी कटोरी, खाने का सोडा एक बड़ी चम्मच, नमक, हल्दी ,कला नमक ,सौफको भून कर पाउडर ,मिर्ची पाउडर इन सभी चीजों कोथोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर मिला कर रख लेते है। एक पिंच सिट्रिक एसिड का पाउडर भी उसमे डाल देते हैं । तेल फ्राई करने को । विधि:-सबसे पहले चनादाल को अच्छी तरह धो कर फूलने देते है उसमे फूलने हि को छोड़ने के वक़्त खाने का सोडा एक बड़ी चम्मच डालते है । अब चनादाल ५-६ घंटे फूलने छोड़ते है । फूल जाने के बाद उसे एक छन्ने के ऊपर छान लेते है पूरा पानी हटा देना है। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करते है । तेल पूरी छानने इतना लेना होगा । जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो एक या दो मुट्ठी चना दाल डाल देंगे उसे पलटे से हिलाकर तब तक फ्राई होने देंगे जबतक की चना दाल ऊपर न तैरने लगे । इसमें २ से २ १\२ मिनट लग जाते है। अब गैस सिम कर के स्टैनर[झंझरे] पर निकल लेते है ।फिर इसी तरह तेज गरम तेल में बचे सरे चना दाल थोड़ा थोड़ा कर छान लेते है । अब इसमें उलट पलट कर तैयार मसाला डाल देते है । बन गई स्वादिष्ट चटपट चना फ्राई ।

सोमवार, 12 सितंबर 2016
Methi Paratha #methiparatharecipe #
मेथी का पराठा मेथी के पत्ते से पराठा तीन तरह से बन सकती है । एक तो मेथी के पत्ते को पीस कर, दूसरा मेथी के पत्ते को बारीक़ काट कर और तीसरा मेथी पत्ते को उबाल कर । पर ध्यान रखने की बात ये है कि उसका कोई तत्व बर्बाद न होने पाए । मेथी का चाहे बीज हो या पत्ता दोनों ही पोष्टिकता से भरपूर होता है। आइये मेथी पराठा बनाते है।
इसके लिए हमें चाहिए :-१ मेथी का गाँठ अच्छी तरह उसे धो कर साफ कर लेते है । उसे काट लेते है। अब एक मिक्सी पॉट में एक कटोरी दही और मेथी पत्ते को डाल कर चटनी की तरह पीस लेते है। अब इसे २ १\२ कप आटा लेकर उसमें डाल देते हैं। अब अदरक-१'', लहसुन-८ से १० कलियां , हरी मिर्च -४ बारीक़ पीस कर डाल देते है । आटे में २-३ चम्मच तेल डाल देते है । एक खाने के चम्मच से नमक डाल देते है । अब इसे अच्छी तरह गूंध लेते है । गूंधते वक़्त पाने सम्हाल कर डालते है ताकि आटा गिला न हो जाये । आटा पूरी की तरह गुन्धाएगी । अब ५ मिनट से १० मिनट ढक कर रख देते है । १० मिनट के बाद गोलिया बनाकर चपाती की तरह बेल कर तवा पर सेंक लेते है । उलट पलट कर जो भी तेल इस्तेमाल करती है उससे सेकर गरमा गरम पराठा बना लेते है । अब इसे चाहे तो सॉस के साथ, धनिये की चटनी के साथ या बैगन के भरता के साथ और दही के साथ खाएं और खिलायें ।

मंगलवार, 30 अगस्त 2016
Aalu paratha #aloo paratha recipe
आलू पराठा सामग्री :-आलू -५ उबला ,दही १\२ कप ,लहसुन की ८ -१० कलियाँ ,अदरक १ " का टुकड़ा ,हरी मिर्च -३-४ , आजवाइन -१ छोटा चम्मच ,नमक १ चम्मच , आटा -१ बड़ा कटोरा ,हरा धनिया थोड़ा सा, थोड़ा तेल सेंकने को।
एक बर्तन में आलू को मैसर से मसल लेते है फिर अदरक लहसुन हरीमिर्च का पेस्ट बना कर डालते है। अजवाइन नमक बारीक कटा हरा धनिया भी डालते है । अब आटा और दही को डाल कर अच्छी तरह से मिलाते है और आटा नरम ही गूंध लेते है चाहिए तो थोड़ा तेल का इस्तेमाल करते है । अब तवा को गरम कर रोटी की तरह बेल लेते है । ये रोटी की तरह एकदम पतली नहीं बनाए थोड़ी मोटी ही रहेगी । उलट पलट कर अच्छे से पकालें थोड़ी तेल से सेंक कर निकाल लें । चाहें तो इसकी पुरियां भी तल सकती है । अब इसे गरम -गरम सॉस, धनिये की चटनी, दही या बैगन का भरता के साथ परोसें । ये पराठा बच्चों के टिफीन का सबसे अच्छा ऑप्शन है । ये बहुत मुलायम होती है । ये पराठा बुजुर्गो के लिए भी खाने में अच्छी है ।
बुधवार, 24 अगस्त 2016
Malpua
malpua मालपुआ
सामग्री : मैदा-२५० ग्राम,सूजी -२चम्मच,तेल तलने के लिए,चीनी -२००ग्राम,केला-एक,सौफ-एक चम्मच,दूध-२कप ,दही -१कप ,राबड़ी या कंडेंस मिल्क -एक कप,काजू, पिस्ता ,सुख नारियल का बुरादा , बादाम,५- छोटी इलायची सबसे पहले मैदा, सूजी और दही को अच्छी तरह मिलाते है और १\२ घंटे के लिए ढककर रख देते है |१\२ घंटे के बाद थोड़ी सी दूध और केले को मिक्सी पॉट मे डाल कर पीस लेते है और मैदा में मिला देते है,सौफ भी मैदा में मिलकर मधू इतना पतला घोल बनाते है। अब चीनी को एक पतीले में ४ कप पानी डाल कर घुलने चढ़ाते है ।खोया या राबड़ी ले कर उसमें काजू पिस्ता नारियल बादाम इलायची आदि जो भी मौजूद हो मिलाकर के रख लेतें है।जैसे ही चीनी घुल कर एक उबाल आ जाय चाशनी तैयार है।अब एक पैन मे तेल गरम करते है और उसमें एक-एक चम्मच घोल तीन या चार जगह डालते है गैस का फ्लेम सिम पर रख कर ही सेंकते है,जब दोनों साइड अच्छी तरह सींक जाय तो निकाल कर चाशनी में डालते है ।एक मिनट चाशनी मे छोड़ कर फिर निकाल लेते है ।अब दो पीस लेकर उसका सैंडविच बनाते है। एक पुआ के ऊपर राबड़ी या खोआ का मिक्सचर लगाते है और दूसरे को उसके ऊपर रखते है।बन गये मॉलपुए। सैंडविच की तरह ही मालपुआ बनाना बेहतर है अगर घोल मे ड्राई फ्रूट्स डालते हैं तो सब बहार निकल जाता है । तो इसे बनाकर देखें बहुत स्वादिष्ट बनती है । अपने विचार मुझे जरूर बताए ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)