यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 24 अगस्त 2016

Malpua

                       malpua         मालपुआ                                                

                  
                                           सामग्री :                                                                                               मैदा-२५० ग्राम,सूजी -२चम्मच,तेल तलने के लिए,चीनी -२००ग्राम,केला-एक,सौफ-एक चम्मच,दूध-२कप ,दही -१कप ,राबड़ी या कंडेंस मिल्क -एक कप,काजू, पिस्ता ,सुख नारियल का बुरादा , बादाम,५- छोटी  इलायची       सबसे पहले मैदा, सूजी और दही को अच्छी तरह मिलाते है और १\२ घंटे के लिए ढककर रख देते है |१\२ घंटे के बाद थोड़ी सी दूध और केले को मिक्सी पॉट मे  डाल कर पीस लेते है और मैदा में मिला देते है,सौफ भी मैदा में मिलकर मधू  इतना पतला घोल बनाते है। अब चीनी को एक पतीले में  ४  कप पानी डाल कर घुलने चढ़ाते है ।खोया या राबड़ी ले कर उसमें काजू पिस्ता नारियल बादाम इलायची आदि जो भी मौजूद हो मिलाकर के रख लेतें है।जैसे ही चीनी घुल कर एक उबाल आ जाय चाशनी तैयार है।अब एक पैन मे तेल गरम करते है और उसमें एक-एक चम्मच घोल तीन या चार जगह डालते है गैस का फ्लेम सिम पर रख कर ही सेंकते है,जब दोनों साइड अच्छी तरह सींक जाय तो निकाल कर चाशनी में डालते है ।एक मिनट चाशनी मे छोड़  कर फिर निकाल लेते है ।अब दो पीस लेकर उसका सैंडविच बनाते है। एक पुआ के ऊपर राबड़ी या खोआ का मिक्सचर लगाते है और दूसरे को उसके ऊपर रखते है।बन  गये  मॉलपुए। सैंडविच की तरह ही मालपुआ बनाना बेहतर है अगर घोल मे ड्राई फ्रूट्स डालते हैं तो सब बहार निकल जाता है । तो इसे बनाकर देखें बहुत स्वादिष्ट बनती है । अपने विचार मुझे जरूर बताए ।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें